फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck collided with tubewell, driver killed, operator injured

Banda News: ट्यूबवेल से टकराया ट्रक, ड्राइवर की मौत, आपरेटर घायल

Thu, 22 Jun 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with tubewell, driver killed, operator injured
बांदा। फतेहपुर से मौरंग लेने बांदा आ रहा ट्रक सड़क किनारे स्थित सरकारी ट्यूबवेल से टकरा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्यूबवेल ऑपरेटर गंभीर रूप घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद निवासी मनोज कुमार (36) मंगलवार की रात ट्रक लेकर बांदा आ रहा था। मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे अनियंत्रित होकर देहात कोतवाली के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पहले सड़क किनारे स्थित सरकारी ट्यूबवेल से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्यूबवेल में चारपाई डाले सो रहे ऑपरेटर जमालपुर निवासी यशवंत सिंह (60) गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को ट्रक से निकाला और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से घायल के परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए हैं। उधर, मृतक के मित्र सुघर ने बताया कि मनोज के परिवार में पत्नी निशा के अलावा एक पुत्र एक पुत्री है। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed