फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck collided with one in bike, another serious

Banda News: बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with one in bike, another serious
अभिनव - फोटो : जनसुनवाई समस्या सुनतीं महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता।
बांदा। बाइक सवार दो दोस्तों को बुधवार की सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक सवार की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी प्रदीप सोनी ने बताया कि बेटे अभिनव उर्फ उज्जवल सोनी (18) के पास बुधवार को सुबह उसके दोस्त अमन (25) का फोन आया कि एक मरीज की हालत सही नहीं है। उसे जिला अस्पताल लेकर चलना है। दोनों दोस्त मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसको भर्ती कराने के बाद दोनों बाइक से मटौंध की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के गाेयरा तिराहे के पास सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उज्जवल बाइक से उछलकर ट्रक के नीचे आकर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमन गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने अमन को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से अमन को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उज्जवल महेश्वरी देवी रोड स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता था। उधर, अमन शहर के खिन्नीनाका स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता था। इस वजह से दोनों में मित्रता थी। उज्जवल दो भाइयों में बड़ा था। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ट्रक से हादसा हुआ है। एक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed