{"_id":"613f90138ebc3edacc1bc982","slug":"triple-x-caught-the-fire-the-highway-was-jammed-banda-news-knp6519973153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल एक्स ने पकड़ा तूल, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल एक्स ने पकड़ा तूल, हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हाईस्कूल व इंटर के अंकपत्रों में अंक प्रदर्शित न होना यानी ट्रिपल एक्स का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र एक बार फिर सड़क पर उतर आए। नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
छात्रों ने नारेबाजी कर कहा कि अंक प्रदर्शित न होने की वजह से अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे। बोर्ड की ओर से प्रोन्नत तो कर दिए गए, लेकिन आगे की पढ़ाई बाधित हो रही है।
तकरीबन दो घंटे तक हाईवे जाम रहने की वजह से अफसर मौके पर पहुंचे और छात्रों को परीक्षा में बैठने की सलाह देकर किसी तरह समझाया-बुझाया। इस दौरान छात्रों और अफसरों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) पदाधिकारियों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज से निकलकर रोडवेज से गुजरे नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
छात्रों ने बताया कि उनकी संख्या 870 है। बोर्ड ने उन्हें प्रोन्नत तो कर दिया है, लेकिन अंकपत्रों में अंक दर्शाए नहीं गए हैं। इसकी वजह से वह डिग्री कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। इसके पूर्व भी उन्होंने 09 अगस्त को डीआईओएस कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था।
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को भी भेजी थी। अब बोर्ड उनकी परीक्षा कराने जा रहा है। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में हैं। जाम की खबर लगने पर सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने छात्रों को समझा बुझाकर परीक्षा देने की बात कही। जाम करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान छात्रों द्वारा अफसरों की बात न सुने जाने से कई बार नोकझोंक भी हुई। बाद में छात्रों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन देने में धर्मेंद्र सिंह, आशीष कुमार, श्याम जी, संकेत कुमार, विकास कुमार, सुमित भारती, अंकित पाल, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू
बांदा। हाईस्कूल व इंटर की अंक सुधार, अंक प्रदर्शित न होना, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने की तैयारियां जोरों पर हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने डीआईओएस को जारी निर्देश में कहा कि परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, कंट्रोल रूम, उड़नदस्तों का गठन, मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
एक-दो दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर बोर्ड को अवगत कराया जाए। मिले निर्देश के अनुपालन में विभाग ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। यहां नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 854 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। 18 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने अंक सुधार, अंक प्रदर्शित न होना, अनुपस्थित आदि छात्रों को एक मौका और देते हुए परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। असंतुष्ट छात्र परीक्षा देकर अपने अंक पा सकते हैं।
ट्रिपल एक्स जैसी समस्या के लिए बोर्ड को लगातार अवगत कराया जा रहा, जो निर्देश मिलेंगे उसी अनुसार कार्य किया जाएगा।
-विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा