फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tricolor hoisted at offices including educational institutions in Atra

अतर्रा में शिक्षण संस्थानों सहित कार्यालयों पर लहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted at offices including educational institutions in Atra
Tricolor hoisted at offices including educational institutions in Atra - फोटो : BANDA
अतर्रा। शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य फादर टी अरुल राज, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेशचंद्र द्विवेदी, एचआईसी में प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में प्राचार्य अभिलाष श्रीवास्तव, तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य केके अम्मा, नटखट बचपन प्ले स्कूल में प्रबंधक राकेश गुप्ता, लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक सूर्यभान त्रिवेदी, तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल में प्रधानाचार्य जुगल सोनी, संत विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रबंधक अनिल मिश्रा, बूटू बाई बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य महिमा पाठक, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य नीलम यादव, चंद्रशेखर पांडेय कॉलेज आफ फार्मेसी में प्रबंधक अखिलेश पांडेय व भुवनेश पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में डायरेक्टर प्रो. एसपी शुक्ला व कुलसचिव आशुतोष तिवारी, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सीके राजपूत, छेदीलाल इंटर कॉलेज एसके शास्त्री, दशरथ महाविद्यालय बहेरी में प्रबंधक गया प्रसाद कुशवाहा, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. देव तिवारी, बहेरी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय विश्वकर्मा, बिसंडा में प्रभारी डॉ. उमेश कुमार, आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा, रामस्वरूप उपाध्याय महाविद्यालय में प्रबंधक दिनेश उपाध्याय, दीनानाथ पांडे शिक्षा निकेतन में प्रबंधक विजय पांडेय ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम जेपी यादव, थाने में क्षेत्राधिकारी सियाराम सहित इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी, बदौसा में इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर, बिसंडा में इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, तहसील बार एसोसिएशन में अध्यक्ष नंदकिशोर एवं महासचिव मनोज द्विवेदी, सपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, कांग्रेस कार्यालय में साकेत बिहारी मिश्रा, भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष वेद निराला ने ध्वजारोहण किया। मंडी परिसर में सचिव रविंद्र तिवारी, बैंक के सलाहकार ब्रह्मदत्त शुक्ला, मंडी अधिवक्ता राजेश द्विवेदी आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू/नरैनी। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार सिंह, विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक विश्वेश्वर पांडेय व प्रधानाचार्य अनिल द्विवेदी, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य तारा शर्मा, महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रुचि गुप्ता और ब्योंजा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेश कुशवाहा ने झंडारोहण किया।
तहसील बार एसोसिएशन में अध्यक्ष शिवकुमार सिंह और तहसील में एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह और ब्लाक में बीडीओ डॉ. प्रभात द्विवेदी ने ध्वज फहराया। ब्लॉक प्रमुख शिरोमन बाबू ने संबोधन किया। सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय में प्राचार्य नरेंद्र, मानवाधिकार फोरम में शिवमंगल सिंह चौहान, बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह, गजपाल सिंह महाविद्यालय बड़ा गांव में अरुण सिंह पटेल, राजकुमार महाविद्यालय अरथरा में प्रबंधक गऊदीन सिंह, भाजपा कार्यालय में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। भदेहदू पंचायत भवन में प्रधान राममूरत पटेल, बबेरू में प्रधान चुन्नी देवी ने ध्वज फहराया।

नरैनी तहसील कार्यालय में एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली में सीओ रोहित यादव, बीआरसी में खंड शिक्षाधिकारी शिवऔतार, पार्वती महिला महाविद्यालय में डॉ. ममता त्रिवेदी, विवेकानंद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद पांडे ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed