फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Trees fell on the wires of drinking water feeder, people yearned for water

Banda News: पेयजल फीडर के तारों पर टूटकर गिरे पेड़, पानी को तरसे लोग

Wed, 19 Jun 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on the wires of drinking water feeder, people yearned for water
बांदा। आंधी व वर्षा बिजली व्यवस्था पर कहर बनकर टूटी। रात आठ बजे से बिजली गुल हुई तो पूरी रात लोग तरस गए। पेयजल फीडर पर बड़े पेड़ गिरने से नलकूप नहीं चल पाए और आधे शहर में लोग पानी को तरस गए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को मंगलवार की रात हुई वर्षा से राहत मिली, पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। तिंदवारी रोड स्थित 220 केवीए में फाल्ट आ जाने से देर रात तक शहर की बिजली बहाल नहीं हो सकी। वहीं शहर में अतर्रा रोड स्थित पेयजल फीडर में पेड़ गिरने से लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे सुबह अलीगंज, गुलाब, खाईंपार, जिला परिषद आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति लड़खड़ा गई। इसके अलावा गुलाबबाग, मर्दननाका, कटरा, छोटी बाजार, सिविल लाइन में दूसरे दिन बुधवार को भी बिजली के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

-------------------
गुलाबबाग में फुंका ट्रांसफार्मर
बांदा। गुलाबबाग मैं बुधवार की सुबह रखें तीन ट्रांसफार्मरों से एक 400 केवीए का ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फुंक गया। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलाने की बात कह कर गुलाब बाग और रामलीला मैदान अलीगंज की लाइट काटकर अन्य इलाकों की बिजली चालू कर दी। कुछ घंटे बाद पीलीकोठी के अवर अभियंता शावेंद्र पटेल 400 एमबीए का ट्रांसफार्मर की ट्राली लेकर मौके पर पहुंचे और करीब छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed