{"_id":"17ad294588c281d869a43050bec68da7","slug":"transformers-trolley-narrowly-survived-school-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर ट्राली से बाल-बाल बची स्कूली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर ट्राली से बाल-बाल बची स्कूली बस
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। छोटे-बड़े वाहनोें और राहगीरों से व्यस्त
विज्ञापन
तिराहे की सड़क पर पावर कारपोरेशन कर्मचारियों द्वारा खड़ी कर दी गई
ट्रांसफार्मर ट्राली से स्कूली बच्चों से भरी बस टकराने से बाल-बाल बच गई।
बड़ा हादसा टल गया। बस चालकों ने यहां से स्कूल बस निकालने से मना कर दिया है। सैकड़ों बच्चों को स्कूल जाने में रुकावट आ गई है।
मर्दननाका अवस्थी भवन के सामने लगे दो ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर कई दिनों पहले खराब हो गया। उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर न लगाकर पावर कारपोरेशन कर्मियों ने ट्रांसफार्मर के नजदीक मुख्य सड़क पर ट्रांसफार्मर लगी ट्राली खड़ी कर दी है।
इसी से आपूर्ति की जा रही है। इसी स्थान से खुटला, रहुनिया, खिन्नीनाका, मर्दन नाका, कुंजरहटी, जिला पंचायत चौराहा, खाईपार आदि मोहल्लों के बच्चों को ले जाने और लाने वाली स्कूली बसें गुजरती हैं।
ट्रांसफार्मर ट्राली से सटकर बसें निकालना चालकों की मजबूरी है। बुधवार को एक स्कूली बस ट्रांसफार्मर ट्राली में टकराने में बाल-बाल बच गई।
ट्राली से टकराने पर बस में करंट उतरने व बच्चों की जान जाने का खतरा टल गया। पावर कारपोरेशन के प्रति लोगों में रोष है।
उधर, कारपोरेशन के मुख्य अभियंता एके सक्सेना ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता और उप खंड अधिकारी को ट्राली हटाने के निर्देश दिए हैं।