फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   train,MP,mla,gujrat police,banda

सुपरफास्ट से गुजरात, बिहार जाएंगे बुंदेली

Thu, 04 Mar 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
train,MP,mla,gujrat police,banda
train,MP,mla,gujrat police,banda - फोटो : BANDA
बांदा। रेलवे ने बुंदेलखंड के लिए एक और एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के मार्फत बुंदेली गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों की यात्रा रोजाना कर सकेंगे। यह बरौनी-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस नामक ट्रेन बुंदेलियों को अहमदाबाद तक पहुंचाएगी। बृहस्पतिवार को नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर आ गई। चित्रकूटधाम मंडल के प्रमुख स्टेशन बांदा में इसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
विज्ञापन

बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने ट्रेन और उसके पायलट रंजीत साहू व स्टाफ को फूलों की माला पहनाने के बाद हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद के लिए रवाना किया। ट्रेन का बांदा स्टेशन में आठ मिनट ठहराव होगा। पिछले वर्ष मार्च से लॉकडाउन के बाद समूचे देश समेत बुंदेलखंड में भी ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई महीने ट्रैक सूने और रेलवे स्टेशन वीरान पड़े रहे। रेलवे को भारी राजस्व का नुकसान हुआ। अब जबकि हालात काबू में आए हैं तो रेलवे ने घाटे की भरपाई के लिए ट्रेनों का संचालन और संख्या बढ़ाई है। इसका लाभ बुंदेलियों को भी मिल रहा है। इसी श्रृंखला में बरौनी-अहमदाबाद सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चालू की गई है। यह बुंदेलखंड के यूपी व एमपी में स्थित करीब आठ स्टेशनों से गुजरेगी। बृहस्पतिवार को सुबह बरौनी से अहमदाबाद जा रही ट्रेन सुबह 10.50 बजे बांदा रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से प्लेटफार्म पर विशेष तैयारियां और समारोह आयोजित किया गया था। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि इस ट्रेन से गुजरात-महाराष्ट्र जाने वाले बुंदेलखंड के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिली है। इसका श्रेय भाजपा सरकार को है। झांसी से आए रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) नवीन दीक्षित ने कहा कि ट्रेन बरौनी (बिहार) से अहमदाबाद (गुजरात) तक चलेगी। बताया कि शुरुआत में ही ट्रेन लोकप्रिय हुई है। इसका उदाहरण यह है कि पहले ही दिन आरक्षण में 95 वेटिंग रही। मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक (झांसी रेलवे) अखिल शुक्ला ने कहा कि ट्रेन का संचालन बहुत ही सोच समझकर किया गया है। बृहस्पतिवार को लगभग 10 मिनट ठहराव के बाद सांसद पटेल ने ट्रेन को अहमदाबाद के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
ये रहे मौजूद
पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, विनोद जैन, भाजपा नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी, संजय निगम, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां, बीके सिंह बड़े भइया, राकेश गुप्ता दद्दू, रेलवे स्टेशन प्रबंधक केके कुशवाहा, यातायात निरीक्षक पीके सिंह, वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार, उप टिकट निरीक्षक तारिक हुसैन, आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध जागिड़ आदि मौजूद रहे।
इंसेट---
5 राज्य, 2162 किमी दूरी, 42 घंटे
विशेष एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी से अहमदाबाद तक की 2162 किलोमीटर दूरी लगभग 42 घंटे में तय करेगी। रेलवे अफसरों के मुताबिक, इसकी औसत रफ्तार 52 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। यह ट्रेन बिहार के बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, आटा और बक्सर तथा यूपी के दीनदयाल नगर, प्रयागराज और बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा, महोबा, ललितपुर व एमपी के खजुराहो, छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, हबीबगंज, इटारसी, खंडवा, महाराष्ट्र के भुसावल, और गुजरात के डोडचा, सूरत, बड़ोदरा होकर अहमदाबाद पहुंचेगी।
इंसेट---
शिकायत गंदे पानी की, सांसद को साफ पानी
आमतौर पर रेलवे प्लेटफार्म के नलों के पानी को लेकर यात्रियों में शिकायत रहती है। समारोह में सांसद के सामने भी मुद्दा उठा। इस पर सांसद ने नल से पानी मंगाया, लेकिन पानी साफ था। सांसद ने इसे खुद पीया और रेलवे के अधिकारियों को भी पिलाया। प्लेटफार्म एक के बाहर शौचालयों में गंदगी की शिकायत पर स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि मौजूदा समय में शौचालयों का ठेका नहीं है। रात के समय आवारा किस्म के लोग शौचालय के बाहर शौच कर जाते हैं। इस पर नजर रखी जा रही है।
इंसेट---
बुंदेलखंड से 10 हजार लोग रोज जाते हैं महानगर
रोजगार की तलाश में देश के महानगरों को पलायन बुंदेलखंड के मजदूरों का पुराना ढर्रा है। यहां से लगभग 10 हजार मजदूरों का रोजाना सूरत सहित मुंबई आदि महानगरों को आना-जाना होता है। बुंदेलखंड के प्रवासी मजदूरों को खासकर बांदा से अब तक सूरत के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। बरौनी-अहमदाबाद नई एक्सप्रेस ट्रेन से उनके पलायन का रास्ता और आसान हो गया। लॉकडाउन में महानगरों से लौट आए मजदूर पुन: वापस जा रहे हैं। रोजाना ट्रेनें और विशेष बसें उन्हें लेकर रवाना हो रही हैं। बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में पहले ही दिन बड़ी संख्या में बुंदेलखंड के प्रवासी मजदूर महानगरों के लिए रवाना हुए।
इंसेट---
फोटो नंबर- 2
सांसद ने रेल कर्मियों का किया अभिनंदन
चित्रकूट। बरौनी से अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही धर्मनगरी पहुंची, सांसद आरके पटेल ने भाजपा व व्यापारी नेताओं के साथ रेल कर्मियों का अभिनंदन किया। कहा कि इस ट्रेन के चलने से व्यापारियों और मजदूरों को फायदा होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर डिवीजन वाणिज्य मैनेजर नवीन दीक्षित ने बताया कि चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन के विकास के लिए कई कार्य होने हैं। प्लेटफार्म तीन की ओर टिकट काउंटर खोला जाएगा। फुट ओवरब्रिज निर्माण के साथ सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इस मौके पर व्यापारियों ने चित्रकूट- कानपुर सिटी को लखनऊ तक चलाने समेत हावड़ा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह, रंजना उपाध्याय, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, व्यापार मंडल के राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)

इंसेट---
नाराज होकर चले गए भाजपा नगर अध्यक्ष
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह जब ट्रेन पहुंची तो इंजन में माला पहनाने और रेल अफसरों को सम्मानित करने के दौरान अचानक भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम गुप्ता नाराज हो गए और मौजूद लोगों से कुछ कहते हुए प्लेटफार्म के बाहर चले गए। कई भाजपाइयों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके। वहीं कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक ट्रेन के इंजन में चढ़ गए, जिनको सांसद, आरपीएफ, जीआरपी जवानों समझाकर नीचे उतारा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed