{"_id":"604a508e8ebc3e5921586e0d","slug":"train-mahoba-passenger-rpf-banda-banda-news-knp617022134","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडरों ने लॉक की बोगी, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडरों ने लॉक की बोगी, यात्री परेशान
विज्ञापन
बांदा। तुलसी एक्सप्रेस की बोगी लॉक होने से यात्री परेशान रहे। बोगी को वेंडरों ने लॉक कर दिया था। यात्रियों की सूचना पर पहुंचे जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद से चलकर लोक मान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस 10.30 बजे बांदा स्टेशन पहुंची। डी-1 एसी कोच की बोगी अंदर से बंद थी। यात्रियों ने खुलवाने का प्रयास किया। यात्री दूसरी बोगी से ट्रेन में पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद किए वेंडरों से आपत्ति जताई। इस पर वेंडरों ने यात्रियों के साथ बदसलूकी की। यात्रियों ने सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके जांगिड ने बताया कि बोगी को कुछ वेंडरों ने लॉक कर रखा था। महोबा को सूचित कर ट्रेन में वेंडरों की खोज कराई गई, लेकिन वे नहीं मिले। कंट्रोल रूम प्रभारी (झांसी) जय कुमार ने बताया कि बोगी लॉक होने की जानकारी मिली है। अधिकारियों को जांच के लिए कहा गया है। (संवाद)
----------------
30 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
बांदा। श्रम विभाग द्वारा संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री ने 30 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी। उप श्रमायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि बृजकिशोर साहू, प्रियंका, सत्यनारायण, रोशनी, सरपंच, रानी देवी, छत्रपाल, दीपा, गुड्डू, कुलदीप, सुनीता, अंजू देवी, शिवा, आरती, साहिल, धर्मवीर, अनूप, संमू, नीतू देवी, मनोरमा, संजना, शशी, संगीता, मुस्कान, सरिता, लवलेश, आसमा, रूबी, पुष्पा को जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री ने साइकिल सौंपी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला मौजूद रहे। (संवाद)