{"_id":"5e0b93b18ebc3e87d30c652d","slug":"train-late-in-banda-due-to-fogg-banda-news-knp535544790","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त, सुपरफास्ट ट्रेनें लेटलतीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त, सुपरफास्ट ट्रेनें लेटलतीफ
विज्ञापन
कोहरे का सीधा असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा है। यहां से गुजरने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें विलंब से चल रही है। मंगलवार को कानपुर-मानिकपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। कोहरा व शीतलहर का प्रभाव ट्रेन संचालन पर पड़ा है। खासकर तड़के कोहरे की धुंध में कुछ नजर नहीं आ रहा। रेल की पटरियां और सिग्नल कोहरे में ढक जाने से ट्रेनें गति नहीं पकड़ पा रहीं।
मंगलवार को वाराणसी से ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस पांच घंटे, हजरत निजामुददीन -मानिकपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे, जबलपुर से ग्वालियर महाकौशल एक्सप्रेस आठ घंटें, मथुरा से इलाहाबाद वीरांगना सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंट व इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो-दो घंटे देरी चल रही है।
इधर 16 घंटे से अधिक लेट चल रही कानपुर-मानिकपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस अप-डाउन को निरस्त कर दिया गया है। स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही है। लोको पायलटों को निर्देश दिए है कि कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रेन की गति संतुलित रखी जाए। उधर, ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।