फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traffic will start from one side of Bundelkhand Expressway

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की एक साइड से शुरू होगा आवागमन

Fri, 03 Jun 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Traffic will start from one side of Bundelkhand Expressway
Traffic will start from one side of Bundelkhand Expressway - फोटो : BANDA
बांदा। केन नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में विलंब होने से बुंदेलखंड एक्सप्रेेेस शुरू हो पाने में देरी हो रही है। चित्रकूट से दिल्ली की राह आसान करने के लिए सरकार ने एक्सप्रेस-वे को एक साइड से शुरू करने का फैसला लिया है। केन नदी के पुल को छोड़ दिया जाए तो एक्सप्रेसवे का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसे देखते हुए 20 से 25 जून के बीच एक्सप्रेस वे के एक साइड से आवागमन चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

296 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे 14849.09 करोड़ की लागत से बनकर लगभग तैयार है। अभी यह फोरलेन है। एक्सप्रेस-वे की कौन सी साइड से आवागमन शुरू होगा, इसका फैसला भी 15 जून से पहले हो जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। एक्सप्रेस-वे शुरू होने से चित्रकूट से दिल्ली की यात्रा 12 घंटे के बजाय छह घंटे में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

इन जनपदों को मिलेगा लाभ
इस एक्सप्रेस-वे से खासतौर पर बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया के साथ इटावा जिलों की जनता को लाभ मिलेगा। केन नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य को छोड़ दिया जाए तो एक्सप्रेस-वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जुड़ेगा आगरा एक्सप्रेसवे से
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चित्रकूट के भरतकूप से इटावा होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कुदरैल के पास मिलेगा। यहीं से एक्सप्रेस-वे दिल्ली से जुड़ेगा।
जीवन में आएगा बदलाव
एक्सप्रेस-वे के बन जाने से बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों व आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे। यहां के लोगों का आवागमन और अधिक सुगम होगा और यहां के लोगों के जीवन में बदलाव भी आएगा।
ऐसा है अपना बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे
- 4 रेलवे ओवर ब्रिज
- 14 लंबे पुल
- 6 टोल प्लाजा
- 7 रैम्प प्लाजा
- 266 छोटे पुल
- 18 फ्लाईओवर
खास बिंदु
- कुल लंबाई 296 किमी
- कुल लागत 14849.09 करोड़
- 15 पेट्रोलिंग वाहन तैनात होंगे
- 3.75 मीटर सर्विस रहेगी
केन नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से 20 जून के बाद एक्सप्रेसवे की एक साइड से आवागमन शुरू करने पर विचार विमर्श चल रहा है।
- जंग बहादुर, प्रशासनिक अधिकारी
एफको इंफ्रा प्रा.लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed