फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traffic halted in the city after rain, citizens struggled with traffic jam

Banda News: वर्षा के बाद शहर में थमा यातायात, जाम से जूझे शहरवासी

Fri, 23 Aug 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic halted in the city after rain, citizens struggled with traffic jam
बांदा। झमाझम बारिश में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे तक सड़कें सूनी नजर आईं। साढ़े तीन बजे जैसे ही बारिश रुकी तो शहर का यातायात भी थम गया। लोग एक-एक कदम आगे बढ़ने को लालायित दिखे। पुराने ओवरब्रिज में बाबूलाल चौराहा से बड़े डाकखाना तक वाहन जाम में फंस गए। पीलीकोठी, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड में वाहन घंटों रेंगते रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों ई-रिक्शा की भरमार है। ज्यादातर जाम की वजह यही रिक्शा भी बनते हैं। बाजार हो या अन्य सार्वजनिक स्थल यहां सैकड़ों की तादात में नियमों को दर किनार कर ई-रिक्शा दौड़ते नजर आते हैं। पालिका व परिवहन विभाग का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे तक तो सब कुछ ठीक रहा।इसके बाद डेढ़ घंटे तक तेज वर्षा हुई। इस बीच शहर में अधिकांश क्षेत्रों में सड़कें खाली रहीं। साढ़े तीन बजे जब वर्षा बंद हुई तो हर जगह ट्रैफिक नजर आया।
विज्ञापन

बाबूलाल चौराहा पर पुराने ओवरब्रिज के शुरुआत से लेकर कालूकुआं चौराहे तक और इधर बस स्टैंड तक वाहन जाम में फंस गए। इनमें कई रोडवेज बसें फंसी रहीं, जो लंबी दूरी तय करने को निकली थीं। भीषण जाम की जानकारी मिली तो कालूकुआं औरअलीगंज चौकी से पुलिस कर्मी आए और इधर-उधर घुस रहे ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पांच बाद जाम खुला। इसी जाम में जिला अस्पताल मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। चालक रामेंद्र ने बताया कि जमुनीपुरवा गांंव से प्रसूता महिला को लेकर आए हैं। एक घंटे से महिला दर्द से छटपटा रही है। वहीं पत्नी राधा के साथ महोबा जा रहे बाइक सवार पुष्पेंद्र ने बताया कि डेढ़ घंटे यहीं जाम में हो गए, रात में महोबा रोड पर ट्रक चलते हैं, उनकी तो बहुत ही दुर्गत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed