फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traders will open shops in Mandi premises from 26

26 से मंडी परिसर में दुकानें खोलेंगे व्यापारी

Sun, 22 May 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Traders will open shops in Mandi premises from 26
Traders will open shops in Mandi premises from 26 - फोटो : BANDA
अतर्रा। सब्जी व फल व्यापारियों की तीन दिनी हड़ताल के दूसरे दिन बंदी का मिलाजुला असर रहा। रविवार को दोपहर मंडी सभागार में मंडी सचिव रविंद्र तिवारी ने 30 थोक सब्जी एवं फल व्यापारियों को लाटरी सिस्टम से टीन शेड की दुकानें आवंटित कीं। 26 मई से व्यापारियों द्वारा मंडी परिसर में दुकान लगाने पर सहमति भी बन गई है।
विज्ञापन

बैठक में मंडी सचिव ने तीन दिन के भीतर आवंटित टिन शेड की दुकानों की टूटी हुई टिन को बदले जाने के साथ-साथ रोशनी, शौचालय व पानी व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया। सभी व्यापारियों ने 26 मई से मंडी परिसर में आवंटित की गई दुकानों पर दुकान लगाने की सहमति दी। बैठक में मंडी सलाहकार राजेश द्विवेदी समेत आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------------
इनको मिलीं दुकानें
अतर्रा। लॉटरी प्रक्रिया में सब्जी व्यापारी आनंद राजा गुप्ता, संतोष केसरवानी, इदरीश, रामलाल, प्रेम, छोटाली, गुलशन, शानू गुप्ता, अंतिम केसरवानी, विष्णु, अब्दुल, दयाराम, भीम कुमार, देवीदीन, फिरोज, अनिल, अशोक, रमेश साहू, भूरा समेत 30 दुकानें लॉटरी से आवंटित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed