फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor trolley overturns 18 injured pilgrims

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 18 श्रद्धालु घायल

Tue, 10 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 10 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
बबेरू। फतेहपुर से चित्रकूट जाते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें आठ गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव से लगभग आधा सैकड़ा श्रद्धालु दीपावली मेेला में ट्रैक्टर ट्राली से चित्रकूट जा रहे थे। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। औगासी रोड भदवारी मोड़ के पास साइकिल सवार को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत खाईं में जा गिरा। राहगीरों व पुलिस ने ट्राली में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में बड़े लाल (23) पुत्र शिवचरन और उसकी पत्नी मिथलेश देवी (20), कमलेश देवी (42) पत्नी शिवचरन, लवकुश सिंह (25) पुत्र सुरेश और उसकी पत्नी मनीषा (22), मिथिला देवी (30) पत्नी रज्जन सिंह, संतोषिया (40) पत्नी हरी बाबू, राजरानी (28) पत्नी ओमप्रकाश, राजकुमारी (40) पत्नी दशरथ, गिरिजा देवी (40) पत्नी जगदीश, शिव प्रकाश (35) पुत्र दीनदयाल और उसकी पत्नी प्रेमा (30), हरीबाबू (55), राकेश (32) पुत्र रामदीन, नरेश (45) पुत्र ननकू, रन्नो देवी (30) पत्नी नरेश, सियारानी (35) पत्नी फूल कुंवर घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें गिरिजा देवी, कमलेश, लवकुश, मिथिला देवी, शिव प्रकाश, प्रेमा, रन्नो, सियारानी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। कोतवाली के एसआई अनिरुद्ध सिंह व जितेंद्र आदि ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बसपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश दिनकर ने भी घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed