फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor-trolley filled with grain overturned, farmer dies

Banda News: अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, किसान की मौत

Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley filled with grain overturned, farmer dies
रोते-बिलखते परिजन।  - फोटो : शहर ​स्थित सीटी फाॅरेस्ट का मुख्य गेट। संवाद
बांदा। खेत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली गेहूं भरते समय बुधवार को पलट गई। ट्रॉली के नीचे लेटे मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी किसान नीरज शुक्ला (32) की दबकर मौत हो गई। ट्राॅली में गेहूं भरवा रहे पिता रमाशंकर शुक्ला (60) और ट्रैक्टर चालक मनीष (30) भी गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बहन प्रियंका ने बताया कि पिता रमाशंकर शुक्ला, भाई नीरज शुक्ला बुधवार को सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत गए थे। वहां पिता गांव के मजदूरों और ट्रैक्टर चालक मनीष के साथ ट्राॅली में गेहूं भरवाने लगे। इस बीच नीरज ट्राॅली के नीचे लेट गए। ट्राॅली में एक तरफ अनाज ज्यादा भर जाने से अचानक ट्राॅली पलट गई।
विज्ञापन

इससे नीरज की ट्राॅली में दबकर मौत हो गई। ट्राॅली में चढ़े पिता रमाशंकर शुक्ला और चालक मनीष गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी घर पहुंचने पर उन्होंने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया है। नीरज के एक बेटा एक बेटी हैं। तीन भाइयों में बड़े थे। घर में पत्नी निशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के पास छह बीघा जमीन है। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से हादसा हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed