फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor rallies at various places in support of farmers

किसानों के समर्थन में जगह-जगह ट्रैक्टर रैलियां

Wed, 27 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tractor rallies at various places in support of farmers
ट्रैक्टर रैली रोकने पर धरने में बैठे सपा जिलाध्यक्ष विजय करन, हसन सिद्दीकी, मोहन साहू, अशोक गौर आद? - फोटो : BANDA
बांदा। दिल्ली में आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में गणतंत्र दिवस पर यहां भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सपा ने ट्रैक्टर रैलियां निकालीं। कई स्थानों पर पुलिस ने रैली को रोक दिया। नोंकझोंक भी हुई। सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली। उधर, रैली रोक देने पर जिलाध्यक्ष विजय करन यादव सहित नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, हसन सिद्दीकी, अशोक सिंह गौर, रामपाल प्रजापति आदि ने वहीं धरना दिया। कालूकुआं में ओमनारायण त्रिपाठी विदित की रैली रोकने पर पुलिस से नोंकझोंक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकाली।
विज्ञापन

बबेरू में पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में किसान ट्रैक्टर रैली निकाली। पुलिस ने रोक दिय तो सपाइयों ने अपनी गिरफ्तारी दी। रामऔतार शिवहरे, दिलीप सोनी, छेदीलाल गुप्ता, अखिलेश पाल, केके महंत, जगन्नाथ गुप्ता, पुत्तन ङ्क्षसह, राजू यादव, ब्रजमोहन यादव, राहुल यादव, लाखन निषाद, इंद्रजीत यादव, चुनबाद कुशवाहा आदि शामिल रहे। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि 55 सपाई गिरफ्तार किए गए थे। मुचलका भराकर 4 घंटे बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

अतर्रा में भारतीय किसान यूनियन के बलराम तिवारी, दिलीप द्विवेदी, राजा सिंह, राजू सिंह, ओंकार ङ्क्षसह, सरोज कुशवाहा, गोलू सिंह, शिवशंकर सिंह, राजू त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी ने 25 ट्रैक्टरों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। एसडीएम जेपी यादव, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने किसानों को समझाबुझाकर जाम खुलाया और वापस भेज दिया। बदौसा में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में तुर्रा, तेरा, पथरा, महुटा आदि गांवों से किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इनको तुर्रा गांव के पुल पर पुलिस ने रोकर लिया। किसानों ने राष्ट्रगान और भारत माता के जयकारे लगाए। यहां आशाराम यादव, बंश बहादुर, लक्ष्मीकांत, रामनिहोर, अमर सिंह राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed