{"_id":"5fd647f18ebc3e3b6a747c22","slug":"tractor-overturned-after-collision-with-sand-truck-driver-dies-banda-news-knp5996928102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू भरे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू भरे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
बांदा। ओवरटेक में तेज रफ्तार बालू भरे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर खंती में पलट गया। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग में मटौंध थाना क्षेत्र की है।
हमीरपुर जनपद के सिसोलर गांव निवासी रामरूप विश्वकर्मा (55) पुत्र स्वर्गीय रामरतन शनिवार को शाम रोटावेटर की मरम्मत कराने ट्रैक्टर से बांदा आ रहा था। मड़ौली (मटौंध थाना) गांव मोड़ पर ओवरटेक के दौरान ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। रामरूप की दबकर मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हरामरूप गांव के ही अभय सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। वह अपने पीछे पत्नी कुसुमा और दो पुत्र छोड़ गया है।