{"_id":"5d6817b28ebc3e93bf3ba5c4","slug":"tractor-filled-with-sand-after-firing-on-police-banda-news-knp5104156136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायर कर छुड़ा ले गए बालू भरा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायर कर छुड़ा ले गए बालू भरा ट्रैक्टर
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। पुलिस पर फायर झोंककर बालू माफिया और उसके गुर्गे बालू भरा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सहित चार के विरुद्ध संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं लगा।
घटना गुरुवार को तड़के 2 बजे मध्य प्रदेश की सरहद पर थाना क्षेत्र के जखौरा रेलवे लाइन के पास की है। गौरिहार (छतरपुर) की तरफ से आए ओवरलोड बालू भरे ट्रैक्टर को पुलिस कांस्टेबल अजीत सिंह और पीआरडी जवान रामस्वरूप ने रोक लिया और प्रपत्र मांगे।
कागजात न दिखाने पर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक ने मोबाइल से बालू माफियाओं को सूचना दे दी। कुछ ही देर में कार और दो बाइक पर सवार असलहों से लैस बालू माफिया और उनके गुर्गे आ धमके। जबरन ट्रैक्टर ले जाने लगे। पुलिस कर्मी ने रोकना चाहा तो गुर्गों ने फायर झोंक दिया। कांस्टेबल अजीत सिंह और पीआरडी जवान ने छिपकर जान बचाई। माफिया ट्रैक्टर लेकर भाग गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर शैल कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और छापेमारी की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। कांस्टेबल अजीत सिंह ने बसहरी गांव निवासी अंकित सिंह पुत्र सुधीर सिंह, विक्रम सिंह पुत्र मंगल सिंह व सुघर सिंह पुत्र टिर्रा सिंह और ट्रैक्टर चालक खरका गांव निवासी चौधरी के विरुद्ध धारा 307, 504, 506, 186 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इंसपेक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कार और दोनों बाइक बरामद कर ली हैं। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।