फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today 19 lakh saplings will be planted in the district

आज जिले में लगाए जाएंगे 19 लाख पौधे

Thu, 08 Aug 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Today 19 lakh saplings will be planted in the district
पौधरोपण अभियान की मंडलीय बैठक में उप निदेशक एसएन त्रिपाठी और वन संरक्षक केके सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। क्रांति दिवस 9 अगस्त को प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान के लिए जोरशोर से तैयारियां की गई हैं। हरेक जिले में शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में भेजा है। बांदा जिले में 19 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। सबसे ज्यादा 7.87 लाख पौधरोपण ग्राम विकास विभाग द्वारा होगा। वन विभाग 6.45 लाख पौधे रोपित कराएगा। मंडलायुक्त द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने गुरुवार को पूर्व संध्या पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एक ही दिन में बड़ी संख्या में पौधरोपण का रिकार्ड बनाने की कवायद मौजूदा भाजपा सरकार ने की है। इसके पूर्व बसपा और सपा सरकारों में भी कुछ इसी तर्ज पर पौधरोपण हुए थे। आयुक्त शरद कुमार सिंह ने पौधरोपण अभियान को चुनावी पैटर्न (इलेक्शन मोड) पर अंजाम देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारों जिलों की पौधरोपण संबंधी सूचनाएं संकलित करने के लिए उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी को दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन

एसएन त्रिपाठी और वन संरक्षक केके सिंह ने गुरुवार को चारों जिलों के अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव कुमार बघेल (बांदा), राजेश कुमार (चित्रकूट), कृष्ण कुमार (हमीरपुर) और केबी गुप्ता (महोबा) के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि पौधरोपण की सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मिली सूचनाएं निर्धारित समय पर भेजना सुनिश्चित करें। प्रात: 9 से 10 बजे तक एक घंटे में प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाया जाना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed