फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   To perform Rakhi Bandhan, do not cut the wilderness

राखी बंधन निभाना, बकस्वाहा जंगल न कटवाना

Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
To perform Rakhi Bandhan, do not cut the wilderness
बांदा। रक्षाबंधन पर्व पर बुंदेलखंड के बकस्वाहा जंगल को पर्यावरण पैरोकार नहीं भूले। एक ओर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो दूसरी ओर बकस्वाहा जंगल के पेड़ों में भी रक्षा सूत्र बांधकर इन्हें बचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने राखी के साथ यह गीत भी भेजा कि भइया मेरे राखी बंधन को निभाना, बकस्वाहा जंगल न कटवाना। उधर, देश के विभिन्न स्थानों से पर्यावरण प्रेमी और बकस्वाहा जंगल बचाओ अभियान से जुड़ीं महिलाओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय सांसद व विधायक को राखियां भेजकर कहा कि इसके उपहार में उन्हें चैन की सांस लेने का तोहफा दें। महिलाओं ने यह राखियां डाक के जरिए भेजीं हैं।
विज्ञापन

राखी भेजने वाली पर्यावरण प्रेमी महिलाओं में गोदावरी साहू (छत्तीसगढ़), डॉ. रचना सक्सेना (भोपाल), मंजूषा गौतम (कटनी), डॉ. नम्रता आनंद व ऊषा मिश्रा (बिहार), पूनम खन्ना व अनीता राज (लखनऊ), हर्ष प्रभा व मीनू सिंह परमार (गाजियाबाद), प्रीति सिंह (होशंगाबाद), कविता परिहार (नागपुर), स्नेहा सिंह (कानपुर), डॉ. वशिष्ठ महतो (उड़ीसा), आशा महतो (झारखंड), संगीता गौड़ (राजस्थान), अभिनव, राजेश यादव, हर्ष यादव (बकस्वाहा) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed