{"_id":"3f60e2a639d710e878f537a955a46e9d","slug":"tindwara-in-men-in-women-s-team-won-kaushambi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों में तिंदवारा, महिला में कौशांबी टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों में तिंदवारा, महिला में कौशांबी टीम जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष
विज्ञापन
वर्ग में तिंदवारा की टीम व महिला वर्ग में कौशांबी की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता में करीब 10 जनपदों की टीमों ने भाग लिया।
राजकीय मेडिकल कालेज के सामने तिंदवारा में गुरुवार को संतोष पहलवान की पुण्य तिथि पर कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें इलाहाबाद, कौशांबी, झांसी, लखनऊ, बांदा, स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा व हमीरपुर, हथौड़ा, नगनेधी, गोयरा, तिंदवारा की टीमों ने प्रतिभाग किया।
पुरुष टीम में सेमी फाइनल में तिंदवारा ने 32 और हथौरा ने 19 अंक हासिल किए। तिंदवारा को विजेता घोषित किया गया। महिला वर्ग में कौशांबी व फूलपुर की टीमें भिड़ीं।
कौशांबी ने 19 अंक हासिल कर जीत हासिल की, जबकि फूलपूर को 14 अंकों पर ही संतोष करना पड़ा। मैच रेफरी बाबा फरीद (भारती) और निर्णायक की भूमिका विजय पाल यादव व श्रीराम यादव ने निभाई।
संचालन पंचाल ने किया। इसके पूर्व सपा जिला महासचिव शरद यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राकेश पहलवान तिंदवारा, रामजियावन यादव, रामबाबू, विजयपाल यादव, राजबहादुर यादव, जुगनू खान, दानिश, कमल सिंह मौजूद रहे।