फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tigress gave birth to two cubs in the park

खुशखबरी : पार्क में बाघिन ने जन्में दो शावक

Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tigress gave birth to two cubs in the park
Tigress gave birth to two cubs in the park - फोटो : BANDA
करतल। बुंदेलखंड के पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से दो साल बाद फिर खुशखबरी आई है। यहां सात वर्षीय पी-141 बाघिन ने तीसरी बार दो शावकों को जन्म दिया है। अब तक बाघिन छह शावकों को जन्म दे चुकी है। पार्क में अब कुल 75 टाइगर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से करीब दो साल से शावकों के जन्म की अधिकृत खबर नहीं आई। हालांकि पार्क भ्रमण पर जाने वाले पर्यटकों को शावक बाघिन के साथ दिखाई देते रहे हैं। रविवार को फिर दो शावकों के साथ बाघिन नजर आने पर रिजर्व पार्क प्रशासन ने खुशी जाहिर की है। उनकी फोटो भी कैमरों में कैद की। टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बाघिन ने मड़ला क्षेत्र में शावकों को जन्म दिया है। शावकों की उम्र 2 से 3 माह प्रतीत हो रही है। सभी स्वस्थ हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। पार्क में अब 60 वयस्क टाइगर और 15 अव्यस्क हैं।
विज्ञापन

2018 व 2020 में जन्में शावक
वर्ष 2018 में पी-141 बाघिन ने रिजर्व पार्क के धुंधुआ सेहा के पास दो शावकों को जन्म दिया था। उस समय पार्क में कुल बाघों की संख्या 40 थी। इसी तरह वर्ष 2020 में भी बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया। अब ये वयस्क बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed