फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   through Portability service within 24 hours gas consumer can change agency

पोर्टबिलिटी सेवा से 24 घंटे में बदलेगी गैस एजेंसी

Sun, 31 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 31 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
through Portability service within 24 hours gas consumer can change agency

गैस एजेंसी से परेशान रसोई गैस उपभोक्ता घर बैठे पोर्टबिलिटी सेवा का लाभ लेकर एजेंसी बदल सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के 24 घंटे बाद ही उपभोक्ता दूसरी एजेंसी से संबद्ध हो जाएगा।

विज्ञापन


आपका गैस एजेंसी संचालक आपको समय से गैस नहीं देता या बुकिंग में हीलाहवाली करता है। आप पास की एजेंसी से कनेक्शन कराना चाहते हैं तो गैस नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा का लाभ उठाएं। ऑनलाइन आवेदन के 24 घंटे के अंदर उपभोक्ता का कनेक्शन दूसरी एजेंसी में शिफ्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं द्वारा एजेंसी बदलने से संचालक को कमीशन का नुकसान तो होगा ही साथ ही रेटिंग भी गिरेगी। इस योजना के बारे में केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने यहां पोस्टर जारी किए हैं। इसे स्थानीय गैस एजेंसी में चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एजेंसी बदलने पर उपभोक्ता को अपना सिलेंडर व रेग्युलेटर वापस नहीं करना पड़ेगा। बशर्ते बदली जा रही दूसरी एजेंसी भी उसी कंपनी की हो। अलबत्ता दूसरी कंपनी की एजेंसी चुनने पर सिलेंडर और रेग्युलेटर लौटाना पडे़गा। इसके बदले एजेंसी उपभोक्ता की ओर से जमा कराई गई सिक्योरिटी मनी 1450 रुपये वापस करेगी। यह राशि नई गैस एजेंसी में जमा करते ही पुराने उपभोक्ता नंबर पर ही नया सिलेंडर व रेग्युलेटर उपलब्ध हो जाएगा।

कंपनी वही तो उसी दिन बदलेगी एजेंसी
वेबसाइट के आधार पर मनचाही एजेंसी चुनने के बाद अगर वर्तमान गैस एजेंसी से संबद्ध गैस एजेंसी होगी तो एक दिन का समय लगेगा। अगर किसी दूसरी गैस कंपनी से संबद्ध होगी तो तीन दिन में कनेक्शन मिल जाएगा। एसएमएस के जरिए उपभोक्ता को पोर्टबिलिटी आप्शन स्वीकार करने की जानकारी मिलेगी।

--------------------
एेसे बदलें गैस एजेंसी
अगर आपको एजेंसी बदलनी है तो इंडेन से जुड़े उपभोक्ता वेबसाइट www.indane.co.in पर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) से जुड़े उपभोक्ता www.hpgas.com तथा भारत गैस के उपभोक्ता www.ebharatgas.com पर लाग इन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed