फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three suspended including JE of Electricity Department on 21 cows killed

21 गायों की मौत पर बिजली विभाग के जेई सहित तीन निलंबित

Mon, 06 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three suspended including JE of Electricity Department on 21 cows killed
करंट से गायों की मौत की पीडीएफ। (4 जनवरी 2020) - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। यहां स्थित पशु आश्रय केंद्र में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से 21 गायों की मौत मामले में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन (दक्षिणांचल) की प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से यहां के जेई और एसएसओ को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

3 जनवरी को सुबह पशु आश्रय केंद्र के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन टूटकर गिर गई थी। लाइन के नीचे आश्रय केंद्र की गायें पुआल खा रही थीं। इनमें 21 गायों की करंट से मौत हो गई थी। गायों की एक मुश्त इतनी बड़ी संख्या में मौत को लेकर प्रशासन में हड़कंप रही। मौके पर डीएम हीर लाल और एसपी गणेश साहा भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

उधर, अब इस मामले में पावर कार्पोरेशन ने कार्रवाई की है। यहां कालेश्वर में स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन के अवर अभियंता दिलीप कुमार कुशवाहा को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सब स्टेशन के एसएसओ पूर्व फौजी रामसजीवन विश्वकर्मा तथा लाइनमैन नन्हे को भी निलंबित किया गया है। उधर, खप्टिहा कलां की ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने करंट से 21 गायों की मौत के मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम का आदेश बेअसर, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
बांदा। खप्टिहा कलां पशु आश्रय केंद्र में करंट से 21 गायों की मौत के गंभीर और चर्चित मामले में डीएम हीरा लाल के आदेशों के बाद भी पैलानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना के तुरंत बाद ही डीएम हीरा लाल मौके पर पहुंचे थे।

उनके साथ एसपी गणेश साहा और अन्य अधिकारी भी थे। डीएम ने वहां मौजूद पैलानी थाना इंसपेक्टर बलजीत सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि घटना की एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच करें। लेकिन चार दिन बीत चुके हैं और पैलानी पुलिस ने इसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। इस बाबत थाना इंसपेक्टर का कहना है कि डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच की जा रही है। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed