{"_id":"5d72a2298ebc3e93b43446dd","slug":"three-private-fm-radio-channels-will-open-in-banda-banda-news-knp512022079","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में खुलेंगे तीन निजी एफएम रेडियो चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में खुलेंगे तीन निजी एफएम रेडियो चैनल
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा में निजी एफएम चैनल रेडियो की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एफएम सेल) ने इसकी मंजूरी दे दी है। निजी चैनल नीलामी के जरिये दिए जाएंगे।
बांदा शहर में एफएम रेडियो रिले केंद्र कई वर्षों से चल रहा है। इसकी क्षमता 10 किलोवाट है। इसका प्रसारण दायरा लगभग 100 किलोमीटर (हवा में) है। आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला ने आकाशवाणी महानिदेशालय (प्रसार भारती) से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी कि बांदा में निजी क्षेत्र को एफएम रिले सेंटर दिए जाने की कोई योजना प्रस्तावित है या नहीं? इस पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एफएम सेल) के अपर निदेशक योगेंद्र त्रिहान ने दी सूचना में बताया कि बांदा शहर डी श्रेणी में शामिल हैं।
सरकार ने यहां के तीन निजी एफएम रेडियो चैनल अनुमोदित किए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय एफएम के तीसरे चरण में ई-नीलामी के जरिये अगले बैच में इन चैनलों के लिए बोली लगवाएगा। गौरतलब है कि निजी एफएम चैनल का संचालन निजी क्षेत्र द्वारा होगा। इसमें स्थानीय व्यापारियों को विज्ञापन आदि की शुल्क के साथ सुविधा मिलेगी। स्थानीय संस्कृति के कार्यक्रमों के प्रसारण का भी मौका मिलेगा। यह प्रसारण पूरे चित्रकूटधाम मंडल को कवर करेगा।