फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three people including Pradhan arrested for disturbing harmony

सौहार्द बिगाड़ने में प्रधान समेत तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 20 Sep 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three people including Pradhan arrested for disturbing harmony
Three people including Pradhan arrested for disturbing harmony - फोटो : BANDA
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में विधवा महिला के निर्माणाधीन मकान की जमीन पर रातों-रात चबूतरा बनाकर प्रतिमा रखकर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आलमपुर गांव निवासी विधवा महिला राबिया खातून ने संपूर्ण समाधान दिवस में अर्जी देकर शिकायत की थी कि वह अपनी जमीन पर राजस्व विभाग से पैमाइश कराकर आवास बना रही है। ग्राम प्रधान मुबीन खां और उसके सहयोगी मकान बनाने में अवरोध खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने रात के समय उसकी निर्माणाधीन जमीन में कब्जा करने के उद्देश्य से चबूतरा बनाकर एक प्रतिमा रख दी। बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की अर्जी पर रविवार को एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ आलमपुर गांव पहुंचकर दोबारा जमीन की पैमाइश कराई।
विज्ञापन

इस दौरान पैमाइश में महिला का ही कब्जा पाया गया। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए अतर्रा सीओ, बबेरू सर्किल का फोर्स, कोतवाली प्रभारी, तहसीलदार विपिन कुमार आदि पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया गया। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि प्रतिमा को चबूतरे से उठाकर कोतवाली परिसर में बने धर्मस्थल में रखवा दी गई है। राबिया की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम प्रधान मोबीन खां, याकूब खां, वसीम खां को गिरफ्तार कर लिया है। शेष चार आरोपियों की तलाश की जा रही और उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed