फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three more students arrested in copying

नकल में तीन और छात्र धरे गए

Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three more students arrested in copying
शिवदर्शन पीजी कॉलेज में परीक्षार्थी की तलाशी लेते उड़नदस्ता दल के सदस्य। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा/नरैनी। बुंदेलखंड विश्व विद्यालय, झांसी द्वारा संचालित डिग्री परीक्षाओं में शनिवार को सीताराम समर्पण महाविद्यालय, नरैनी में दो पालियों में तीन छात्र नकल करते पकड़े गए। नकल में पकड़े जाने वालों की संख्या अब 34 हो गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य डीसी गुप्ता ने बताया कि आंतरिक उड़नदस्ता दल में डॉ. रोजी जहां, डॉ. लखनलाल, डॉ. राहुल द्विवेदी, डॉ. उदयभान सिंह, बालकृष्ण श्रीवास्तव, डॉ. सुशील तिवारी, रमाकांत द्विवेदी, राजकरण त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्र आदि शामिल रहे। उधर, राजकीय महाविद्यालय, पिपरहरी प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित उड़ाका दल ने स्व.कामता प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय, बदौसा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां बाहर के बच्चों को अलग कमरे में और कॉलेज की छात्राओं को अलग कमरे में बैठाया गया। नोडल अधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से ऐसा न हो। अतर्रा डिग्री कॉलेज, दशरथ महाविद्यालय, बहेड़ी में सीसीटीवी कैमरा चेक किया। गुलाब रानी महाविद्यालय, बदौसा में पेपर चेक किए गए। शिवदर्शन महाविद्यालय, तिंदवारी, राम प्रताप दीक्षित महाविद्यालय, रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय, तेरहीमाफी का निरीक्षण किया। उडनदस्ता दल में संतोष भदौरिया, डॉ. माया वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed