{"_id":"8963ffedbbea583be718cc5319f521c5","slug":"three-killed-in-road-accidents-8-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, 8 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 15 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस और बोलेरो की सीधी टक्कर में बोलेरो सवार चालक की मौत हो गई। बोलेरो बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, दो घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।
विज्ञापन
गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर इलाहाबाद रोड पर बड़ोखर खुर्द गांव के पास बांदा से जा रही बोलेरो और अतर्रा की तरफ से बांदा आ रही रोडवेज बस टकरा गईं। बोलेरो चालक प्रेम कुमार (20) पुत्र रामजीवन की जिला अस्पताल पहुंचाते ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वह जालौन जनपद के कैलिया गांव का रहने वाला था। बोलेरो पर सवार ज्ञान सिंह (20) पुत्र तुलसी प्रसाद, आसिफ (21) पुत्र शाहिद, अशोक (35) पुत्र राम प्रसाद कुशवाहा, जगदीश (28) पुत्र मंगली और राघवेंद्र (23) पुत्र धवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह सभी जालौन जनपद के रहने वाले हैं। यह सभी कदौरा (कालपी) से बारात में बक्छा (अतर्रा) गांव जा रहे थे। घायलों को कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, रोडवेज बस चालक ने अलीगंज के पास बस खड़ी कर दी और कहीं फरार हो गया।
एक दूसरी घटना में जवाहर नगर (बांदा) निवासी भगवान दास (28) पुत्र राम सजीवन बृहस्पतिवार की रात छतरपुर जनपद के बसरही गांव से निमंत्रण करके बाइक पर लौट रहा था। गिरवां गांव के पास बाइक पलट गई। भगवान दास उसके साथ बाइक पर बैठा उसका साहू नत्थू (32) निवासी लोहरा गांव घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। भगवानदास को कानपुर रिफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह रेलवे डाक में प्राइवेट काम करता था। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
उधर कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुवार को देर रात करीब 10 बजे चित्रकूट जनपद के सरधुवा गांव का छोटेलाल (26) पुत्र बद्री प्रसाद बाइक पर शादी में शामिल होने मऊ गांव जा रहा था। बाइक पर उसके साथ रज्जू यादव (22), रविशंकर (18) और पुष्पेंद्र यादव (24) भी बैठे थे।
पन्नाह गांव के आगे रवाए नदी पर बने रपटे के पास बाइक खाई में जा गिरी। आसपास के राहगीरों ने चारों घायलों को बाहर निकालकर दूसरे वाहन से कमासिन अस्पताल भेजा। यहां छोटेलाल यादव की मृत्यु हो गई। रज्जू को गंभीर अवस्था में बांदा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।