{"_id":"5fbd4aee8ebc3e9b881767e7","slug":"three-killed-by-corona-12-new-infected-banda-news-knp5960965156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 12 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 12 नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दूसरे चरण में तेजी से बढ़ रहे कोरोना ने फिर प्राण लेना शुरू कर दिया है। रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के दौरान जनपद में कोरोना से तीन मौतें हो गईं। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 37 पहुंच गई। मंगलवार को 12 नए संक्रमित पाए गए। इनमें तीन महिलाएं हैं।
शहर के खिन्नीनाका निवासी 60 वर्षीय ज्योतिषाचार्य की चार दिन पूर्व जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया गया था। सोमवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन राजकीय मेडिकल कालेज ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। मंगलवार को मेडिकल कालेज की टीम ने नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया। दूसरी मौत शहर के अलीगंज मोहल्ले में 81 वर्षीय वृद्ध की हुई। तीन दिन पूर्व पॉजिटिव पाए जाने पर उसे मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को दोपहर उसकी मौत हो गई। बुधवार को अंतिम संस्कार होगा। तीसरी मौत मटौंध निवासी 58 वर्षीय वृद्ध की हुई। कानपुर में जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया वृद्ध मटौंध स्थित घर में ही क्वारंटीन था। सोमवार को सुबह यहां उसकी मौत हो गई। गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार को आई नमूना जांच सूची में एक डाक्टर सहित 12 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें शहर के तुलसी विहार में महिला व पुरुष तथा एक डाक्टर शामिल हैं। डीएम कालोनी, भूरागढ़ चौकी, महेश्वरी देवी चौक, खाईंपार और अंबेडकर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिसंडा, अतर्रा में एक-एक संक्रमित मिले हैं।