फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three kidnappers arrested, Mumbai's real estate businessman safely rescued

Banda News: तीन अपहर्ता गिरफ्तार, मुंबई के रियल एस्टेट कारोबारी को सकुशल छुड़ाया

Wed, 16 Jul 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three kidnappers arrested, Mumbai's real estate businessman safely rescued
बांदा। मुंबई के रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को एसटीएफ ने बुधवार को शहर से गिरफ्तार कर लिया। अपह्रत कारोबारी को सकुशल छुड़ा लिया। एक अपहरणकर्ता बांदा के बबेरू का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी के परिजनों से 50 लाख की फिरौती वसूल चुके हैं। 50 लाख की और मांग कर रहे थे। कारोबारी को साथ लेकर अपहरणकर्ता कई शहरों में घूमते रहे और प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ से सहयोग मांगा था। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह, निरीक्षक जय प्रकाश रायल के नेतृत्व में निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अजय सिंह यादव, रोहित सिंह, अजय कुमार यादव अरविंद कुमार की टीम बुधवार को बांदा पहुंची। एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे शहर के कालूकुआं स्थित मैरिज हाल के सामने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपह्रत रियल एस्टेट कारोबारी साजिद को भी सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी सरवर खान उर्फ इश्तियाक ने बताया कि वह हरदौली (बबेरू) का निवासी है। 20 वर्ष से मुंबई में होलसेल कपड़े का कारोबार करता है। रियल एस्टेट कारोबारी साजिद ने 50 लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस नहीं कर रहा था। इस पर सरवर खान ने साथी महाराष्ट्र निवासी यूनुस, प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाने के विष्णुपुर निवासी महताब, रायगढ़ (महाराष्ट्र) के नेरल गांव निवासी रघुनाथ सावंत के साथ साजिद का अपहरण कर लिया। उसके घर वालों से 50 लाख रुपये फिरौती वसूल की। इसके बाद इतने ही राशि और मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी साजिद को लेकर दिल्ली, आगरा, कानपुर और बांदा आदि शहरों में छिपाते रहे और प्रताड़ित करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि नामजद एक आरोपी युनूस को मुंबई में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। महाराष्ट्र के ओशिवाड़ा जनपद वृहन मुंबई से 12 जून को अपहरण किया था। इसकी रिपोर्ट भी ओशविरा थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक सरवर और राहुल का आपराधिक इतिहास भी है। एसटीएफ तीनों आरोपियों और अपह्त को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed