{"_id":"866b868219f6a6d9d5fdd2ed1b493559","slug":"three-degrees-of-fog-rolled-mercury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से पारा तीन डिग्री लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से पारा तीन डिग्री लुढ़का
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सर्द हवाओं से गलन और ठंड के तेवर बढ़ने लगे
विज्ञापन
हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो
डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया ।
मौसम जानकारों के मुताबिक 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के दिन होते हैं, लेकिन 12 दिसंबर से ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया।
हफ्ते भर पहले अधिकतम 26 और न्यूनतम 19 डिग्री पर टिके पारे से मौसम में गर्माहट रही। तेज धूप से लोगों के पसीने छूटते रहे। शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ते ही ठंड ने दस्तक दे दी।
अधिकतम तापमान 22 (सामान्य से तीन डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 13 (सामान्य से एक डिग्री कम) हो गया। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई।
सुबह कुछ देर निकली हल्की धूप दिन चढ़ते ही नदारद हो गई। शाम को लोग आग तापते नजर आए। केंद्रीय जल आयोग में पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक ठंड और बढ़ने की संभावना है।
पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। कोहरा भी बरकरार रहने की संभावना है।
ठिठुरन बढ़ गई, लेकिन पालिका और प्रशासन के चौराहों में अलाव नहीं लगे। यह हाल तो तब है जबकि शासन ने पांच दिन पूर्व पांचों तहसीलों को अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये स्वीकृत कर दिए।
रात को ठंड के तेवर गरीबों के लिए असहनीय हो रहे हैं। दूर-दराज से सफर कर आने वाले यात्री रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में चाय की भट्ठियों में हाथ गरमा रहे हैं।