फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three cousins killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से तीन चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 12 May 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three cousins killed in truck collision
Three cousins killed in truck collision - फोटो : BANDA
बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की बुधवार की रात मौत हो गई। ये चचेरे भाई की शादी में एक ही बाइक से जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। एक साथ तीन मौतों से परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस अफसरों ने उन्हें शांत कर आनन-फानन तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव निवासी छोटेलाल वर्मा के पुत्र अजय (18), रामबहादुर के पुत्र प्रमोद (18) और बिंदादीन के पुत्र कमल (28) एक ही बाइक पर चचेरे भाई दयाशाह की बरात में शामिल होने मोहन पुरवा जा रहे थे। बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्वाइन नाला मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक कमल चला रहा था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल की आशंका पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण और परिजन इकट्ठा हो गए। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश और चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही ट्रक बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। अफसरों के आश्वासन पर बमुश्किल परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई बताए गए हैं। कमल विवाहित था। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। अजय व प्रमोद अविवाहित थे। ये तीनों केन नदी से बाइक पर बालू की बोरियां ढोकर शहर में बेचकर अपना गुजारा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed