{"_id":"5f109a468ebc3e638375b10c","slug":"three-coronas-including-couple-infected-one-in-critical-condition-banda-news-knp5715731159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति समेत तीन कोरोना संक्रमित, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति समेत तीन कोरोना संक्रमित, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में फरियादियों की थर्मल स्क्रीनिंग करती महिला कांस्टेबल।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ना जारी है। बुधवार को तीन और नए संक्रमित मरीज पाए गए। इनमें एक दंपति है। तीसरे व्यक्ति की हालत नाजुक है। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। यह सब अतर्रा के बाशिंदे हैं। उधर, जजी की एक महिला कर्मी के संक्रमित होने के बाद दो दिनों के लिए बंद की गई अदालतों में सैनिटाइजेशन चल रहा है।
सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के नमूने लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। बुधवार को 81 न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नमूने संकलित किए। गुरुवार को भी नमूने लिए जाएंगे। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 44 है।
गुरुवार को अतर्रा निवासी 57 वर्षीय सराफा व्यवसायी और उसकी 48 वर्षीय पत्नी तथा एक अन्य सराफा व्यवसायी की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आईं। एक ही मोहल्ले में तीन संक्रमित मिलने से सुनारी गली और चौक बाजार से कटरा सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
संक्रमित दंपति के परिवार के 5 अन्य सदस्यों की जांच निगेटिव आई है। एक अन्य संक्रमित को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उसे 4-5 दिनों से सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ थी। 14 जुलाई को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। 15 जुलाई को वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया था। वह वहां एसजीपीजीआई में भर्ती है। उसके परिवार के सदस्यों की जांच कराई जाएगी।
कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच
बांदा। कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार (17 जुलाई) को विकास भवन में कार्यरत 2500 कर्मचारियों की कोरोना जांच के नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को जांच टीम भेजने के लिए लिखा है। मंडल मुख्यालय में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीडीओ ने कर्मचारियों के हित में यह फैसला लिया है।