फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three arrested with one and a half quintal hemp

डेढ़ क्विंटल गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with one and a half quintal hemp
पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजा तस्कर व बरामद गांजा। - फोटो : BANDA
नरैनी/करतल। लोडर में डेढ़ क्विंटल अवैध गांजा लादकर जा रहे तीन युवकों को नरैनी कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। लोडर और गांजे को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक गांजा रायपुर (छत्तीसगढ़) से बांदा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार को देर शाम करीब पौने 9 बजे नरैनी प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी एमपी त्रिपाठी ने फोर्स के साथ रगौली (करतल मोड़) पर खड़ा लोडर देखा। पुलिस को देखकर लोडर पर सवार तीन युवक भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इनमें संतोष उर्फ शैलेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश कुमार (सिविल लाइन, अतर्रा), कल्लू आदिवासी पुत्र श्रीनिवास (भगवत नगर, अतर्रा) और बुद्धविलास वर्मा पुत्र कल्लू (जमरेही तालाब, अतर्रा) शामिल हैं। बरामद गांजा लगभग डेढ़ क्विंटल बताया गया है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध नरैनी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में नरैनी प्रभारी निरीक्षक और स्वाट प्रभारी सहित एसओजी के एसआई अरविंद त्रिपाठी, करतल चौकी प्रभारी सुजीत सिंह, स्वाट टीम के एसआई मयंक चंदेल, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, नरैनी कोतवाली के हेड कांस्टेबल हृदय कुमार सिंह, कांस्टेबल रमेश यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र यादव और स्वाट टीम के शैलेंद्र यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed