{"_id":"9adfa69ee5a929539aefd5d236a08a53","slug":"three-arrested-in-assault-church-compound-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च परिसर में मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च परिसर में मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 14 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जार्ज चर्च परिसर में मारपीट और तोड़फोड़ के नामजद आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें यहां एसीजेएम द्वितीय की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चंदन पुत्र राजकुमार (चर्च कंपाउंड), राकेश पुत्र कल्लू राम (आवास विकास कालोनी), सुनील पुत्र मुन्नालाल (जवाहर नगर) शामिल हैं। इन सभी पर धारा 295, 331, 323, 504, 506, 427 और 7 क्रिमिनल ला अमेडमेंट लगाया गया है।
विज्ञापन
इन सभी को मवई गांव के पास पकड़ा गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर और रासुका के लिए कानूनी जानकारी ली जा रही है। उधर, कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, छुरी, गैस सिलेंडर और 17 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अमित सोनी उर्फ संतू पुत्र रामनारायण सोनी (नोनिया मोहाल), रज्जब पुत्र चांद खां (चमरौटी चौराहा) और राजेश उर्फ खंचू पुत्र सोमचंद्र सोनी (किरन कालेज रोड) को गिरफ्तार किया है। इन पर धारा 389, 411 और 3/25 आर्म्स एक्ट लगाया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कृषि विश्वविद्यालय और बलखंडी नाका चौकी पुलिस शामिल रही।