फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three arrested for stealing from the temple

मंदिर से चोरी में तीन गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing from the temple
अतर्रा। सिद्धपीठ गौराबाबा धाम परिसर स्थित पंचमुखी शंकर मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने एक माह बाद शनिवार को खुलासा कर दिया। दो चोर और एक सराफ को गिरफ्तार करके मुकुट आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

19 दिसंबर की रात चोरों ने चैनल काटकर पंचमुखी प्रतिमा का चांदी का मुकुट व दान पेटिका से नगदी पार कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने दद्दा डेरा (खुरहंड) से अन्नू उर्फ लवकुश यादव और सिकलोढ़ी (बिसंडा) गांव के पुष्पेद्र तिवारी उर्फ धतुरहा को गिरफ्तार कर निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले शंकर बाजार कर्वी के सराफा कारोबारी कल्लू सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अन्नू व पुष्पेंद्र द्वारा बेचा गया चांदी का मुकुट सराफ की दुकान से बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा चौकी इंचार्ज सूरज पांडेय, दरोगा अनीस कुमार सिंह, सिपाही गंगाराम व सचिन यादव शामिल रहे। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्नू और पुष्पेंद्र गांजा और स्मैक के लती हैं। नशे की पूर्ति करने के लिए मंदिर में चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed