फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thirty-six PHCs were awarded in Kayakalp

कायाकल्प में छत्तीस पीएचसी को अवार्ड

Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Thirty-six PHCs were awarded in Kayakalp
बांदा। कायाकल्प योजना में चयनित की गई बुंदेलखंड की 18 सीएचसी के बाद अब 36 पीएचसी को भी अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। पिछली बार से पांच अंक अधिक पाने वाली पीएचसी जनपद में अव्वल चुनी गई हैं।
विज्ञापन

इसे दो लाख रुपये सम्मान स्वरूप दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा 83.10 अंकों के साथ श्रीनगर (महोबा) की न्यू पीएचसी को पहला स्थान मिला है। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) आरबी गौतम के मुताबिक, बुंदेलखंड के सातों जिलों में 18-18 पीएचसी को अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

मंडलीय क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कायाकल्प अवार्ड के लिए तीन चरणों में कार्य कराए गए हैं। महोबा का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। यहां तीन सीएचसी का भी चयन हो चुका है। इन्हें साढ़े चार लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवार्ड के लिए चयनित पीएचसी ---
चित्रकूटधाम मंडल : तिंदवारी, बिसंडा, कमासिन, बिलगांव, पैलानी (बांदा)। ऐचवारा, भौंरी, सीतापुर, सरैंया (चित्रकूट)। श्रीनगर, अकोना, भरवारा, किल्लोवा (महोबा)। मुस्करा, अरतरा, छानी, सिसोलर (हमीरपुर)।
भिंड, डकोर, कुथौंडा, कुरगांव, आटा, शेखपुर बुजुर्ग, इंटोम, गोहांड, गोवर्धनपुरा, सरवांग व रामपुरा (जालौन)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed