{"_id":"61d0982e54d86d2b1b35ef3e","slug":"thieves-took-goats-from-outside-the-house-banda-news-knp6729778131","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर से बकरियां ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर से बकरियां ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालिंजर (बांदा)। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत भवानीपुर से शनिवार को तड़के वाहन से आए चोर सात बकरियां उठा ले गया। आहट पाकर गांव के लोगों ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चोर हाथ नहीं आए।
लाल बहादुर यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सामने के घर में बकरियां थीं। बाहर से ताला पड़ा था। वाहन सवार चोरों ने ताला तोड़कर बकरियों को वाहन में भर लिया। एक बकरी की आवाज सुनकर बहादुर की मां की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों को देखकर शोर मचाया।
इस पर घर और गांव वालों ने पीछा किया। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में बकरी चोर गिरोह ने कई घटनाएं अंजाम दी हैं। रामलखन कुशवाहा (चिल्लाहा) की तीन बकरी, दादूराम कोरी (शिवपुर बहादुरपुर) व रन्नो कुशवाहा की पांच बकरी, राममिलन कुशवाहा (कटरा कालिंजर) की 11 बकरी और सजीवन आरख की तीन बकरियां चोरी हो चुकी हैं।