{"_id":"68c706feb674e347470354f9","slug":"thief-who-stole-goods-worth-rs-25-lakh-from-retired-teachers-house-arrested-banda-news-c-212-1-sknp1027-133275-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रिटायर्ड शिक्षक के घर से 25 लाख का माल पार करने वाला चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रिटायर्ड शिक्षक के घर से 25 लाख का माल पार करने वाला चोर गिरफ्तार
Sun, 14 Sep 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27 : पुलिस गिरफ्त में आरोपी चोर। स्रोत-पुलिस
बांदा। चोरी का माल बेचने जा रहे एक चोर को शहर कोतवाली व एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पूर्व में रिटायर्ड अध्यापक के ताला बंद मकान और आम बाग चुंगी चौकी से चोरी में सोने चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टक ने बताया कि 12 जुलाई को शहर के आमबाग चुंगी चाैकी निवासी रामदेव ने व सात सितंबर को शहर के बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी रिटायर्ड शिक्षक उपेंद्र कुमार बाजपेयी ने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। इस मामले में खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर हमीरपुर जनपद के इंगोहटा गांव निवासी बरदानी जमादार को देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साले चिल्ली गांव निवासी राजेश जमादार के साथ मिलकर आम बाग चुंगी चौकी व बलखंडी नाका मोहल्ला में चोरी की थी। चोरी के माल को उन्होंने अपने घर चिल्ली गांव में रखा था। रविवार को वह उसे बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ा है। तलाशी में 35.24 ग्राम सोने के जेवर और 555.19 चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। चोरी का आरोपी राजेश जमादार भागने में सफल रहा है।
गिरफ्तारी टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह, प्रभारी एसओजी आनंद कुमार, एसआई मनीष कुमार शर्मा, फिरोज व गजेंद्र शामिल रहे।