फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   thekedaar ke ghar lakho ki chori

ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 08 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
thekedaar ke ghar lakho ki chori
बांदा। प्लाट ठेकेदार के घर ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी। ठेकेदार समेत परिवार के सभी सदस्य शादी में शामिल होने पैतृक घर गए थे। सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई। डॉग स्क्वॉड संग पहुंची फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन

शहर के ऊंट मोहाल में लाला भइया अखाड़ा निवासी प्लाटिंग ठेकेदार निहाल खां सोमवार को परिवार सहित अपने छोटे भाई रियाज की शादी की रस्मों में शरीक होने मर्दन नाका स्थित पुराने घर गए थे। हल्दी की रस्म होने पर रात को सभी लोग वहीं रुक गए। मंगलवार को सुबह पड़ोसियों की सूचना पर निहाल को चोरी की जानकारी हुई। मुख्य गेट से लेकर अंदर कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। कई दरवाजों के कुंडे काटे गए। चोर अलमारी में रखे 75 हजार रुपये और लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर व एलसीडी चुरा ले गए। कपड़े कमरे में बिखेर दिए।
विज्ञापन

निहाल ने बताया कि शादी में शामिल होने आई उसकी बहन शायरा के जेवर और रुपये भी अलमारी में रखे थे। चोर उन्हें भी चुरा ले गए। इसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। निहाल लोकदल नेता रज्जन के पुत्र हैं। निहाल के पिता रज्जन की सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र और मर्दन नाका चौकी प्रभारी विजय कुमार ने मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया, लेकिन डॉग स्क्वॉड से फिलहाल पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिली। फोरेंसिक टीम ने चोरों के फिंगर प्रिंट लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed