{"_id":"61228ea88ebc3e7a240427f6","slug":"theft-in-three-shops-a-short-distance-from-the-police-post-banda-news-knp6476427142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी से थोड़ी दूर तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी से थोड़ी दूर तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर एक ही रात तीन दुकानों से चोरों ने माल पार कर दिया। दुकानदार और मोहल्लेवासी शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। होमगार्ड भी नहीं था। इस पर पुलिस चौकी का घेराव कर आक्रोश जताया।
कुछ देर बाद पुलिस आई और घटनास्थल का मुआयना किया। शहर के अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर आलोक की स्टेशनरी, भास्कर की किराना और मनीष रैकवार की कंप्यूटर व मोबाइल दुकान से चोरों ने सामान पार कर दिया। नगदी भी ले गए।
रविवार को सुबह दुकान पहुंचने चोरी की जानकारी हुई। टिनशेड कटे मिले। तीनों दुकानदारों ने लगभग 30 से 50 हजार रुपये की चोरी बताई है। शिकायत करने दुकानदार और मोहल्ले के लोग पुलिस चौकी पहुंचे। दुकानदारों का आरोप है कि चौकी में पुलिस कर्मी तो दूर होमगार्ड तक नहीं मिला।
विज्ञापन
खाली पड़ी पुलिस चौकी में कूलर और पंखे चल रहे थे। पुलिसकर्मियों के नदारद होने पर बाशिंदों ने पुलिस चौकी का घेराव कर रोष जताया। कहा कि यहां चौकी जरूर बना दी गई, पर लोगों को पुलिस सुरक्षा का कोई फायदा नहीं मिल रहा। कुछ देर बाद खाईंपार चौकी पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।
दुकानों का मुआयना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया कि चार दिन पहले भी उनकी दुकानों में चोरी की कोशिश हुई थी। इसकी शिकायत भी चौकी में की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।