फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Theft in the head post office, broke the window of the treasure

प्रधान डाकघर में चोरी, खजाने की खिड़की तोड़ी

Sat, 24 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Theft in the head post office, broke the window of the treasure
बांदा। प्रधान डाकघर से चोरों ने पांच हजार रुपये पार कर दिए। हैरत की बात है कि यहां तैनात चौकीदार को चोरों की भनक भी नहीं लगी। पुलिस ने चौकीदार से पूछताछ की है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हेड पोस्टमास्टर विजय कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की रात चोर प्रधान डाकघर के अंदर दाखिल हुए और काउंटर के अलग-अलग दराज में पड़े कुल पांच हजार रुपये चुरा ले गए। चोरों ने खजाने में भी चोरी का प्रयास किया। उसकी खिड़की क्षतिग्रस्त पड़ी थी। दो संदूकों के ताले भी टूटे मिले। सुबह आफिस पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि रात में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार हनुमान गिरि से पूछताछ की गई है। उसका कहना है कि डाकघर में सभी ताले ज्यों का त्यों लगे रहे। चोर कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। डाकघर में सीसीटीवी कैमरे नहीं पाए गए। पोस्ट मास्टर को कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है। चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उधर, शहर के कालवनगंज से चोरों ने बाइक उड़ा दी। बाइक स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed