फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Theft in four shops in one night

एक ही रात चार दुकानों में चोरी

Wed, 25 Aug 2021 06:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Theft in four shops in one night
Theft in four shops in one night - फोटो : BANDA
बांदा। अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर एक ही रात चार दुकानों से चोरों ने माल पार कर दिया। घटना को लेकर दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों में गुस्सा है। लगभग छह दिनों में इन्हीं चारों दुकानों में तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। लगभग दो लाख रुपये का सामान चोर ले गए। पुलिस अधिकारी और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। मंगलवार की रात अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी की नाक तले चोर चार गुमटियों का टिन काटकर लगभग दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सबसे ज्यादा नुकसान स्टेशनरी/किराना व्यवसायी आलोक कुमार को हुआ। बताया कि उसकी दुकान से चोर लगभग 90 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने अशोक की मोबाइल की दुकान, सुभाष की गिफ्ट/खिलौने और मनोज कुमार की किराना दुकान को भी निशाना बनाया है। घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में गहरा रोष है। नाराजगी जताई कि पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरियां हो रही हैं। अब तक चोर पकड़े नहीं गए। आरोप लगाया कि गश्त के नाम पर पुलिस रस्म अदायगी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि छह दिन में उनके यहां तीसरी बार चोरी हुई है। 18, 21 व 24 अगस्त की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। दुकानदारों ने बताया कि अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी का घेराव भी किया गया था, फिर भी चोरी की घटना नहीं रुकी। सूचना पर सीओ राकेश कुमार सिंह और कोतवाली नगर इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने मौके पर जाकर मुआयना किया। डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

आक्रोशित दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस चोरी की घटनाएं रोक पाने में नाकाम है। शीघ्र चोरी की पर्दाफाश नहीं हुआ तो प्रभावित दुकानदार अनशन, धरना-प्रदर्शन और जाम लगाने को मजबूर होंगे। यह भी कहा कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर गंभीर नहीं है। पुलिस ने गश्त नहीं बढ़ाई तो दुकानदारों को खुद अपनी दुकानों की निगरानी करना पड़ेगी। साथ ही एसपी से लापरवाह पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण की भी मांग की।

Theft in four shops in one night

Theft in four shops in one night- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed