फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man lying on the well by putting a cot fell down to death

Banda: कुएं में गिरकर युवक की मौत, चारपाई का पावा टूटने से गिरा था नीचे, लेखपाल को जांच के आदेश

Tue, 02 May 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 02 May 2023 01:37 AM IST
सार

थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहसीलदार सत्य प्रकाश ने बताया कि घटना की जांच के लिए लेखपाल सुजीत कुमार को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन
The young man lying on the well by putting a cot fell down to death
कुआं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के खप्टिहा कलां थाना क्षेत्र में सूखे कुएं पर चारपाई डालकर लेटा युवक पावा टूटने से नीचे गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर शव रस्सी से बाहर निकाला। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी बाबू सिंह चंदेल (35) सोमवार को दोपहर कुएं की जगत पर चारपाई डालकर लेटा था।

विज्ञापन

अचानक चारपाई का पाया टूटने से वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गया। हादसा देख प्रधान सुरेंद्र सिंह व पड़ोसी जय सिंह, उमेश सिंह, कल्लू, शिवमंगल आदि ने रस्सी डालकर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पारिवारिक भाई उमेश सिंह ने बताया कि परिवार में पत्नी सोनम और दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

उसके के पास दो बीघा जमीन है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहसीलदार सत्य प्रकाश ने बताया कि घटना की जांच के लिए लेखपाल सुजीत कुमार को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed