{"_id":"641c3c718442dd36d6057f53","slug":"the-young-man-hanged-himself-banda-news-c-12-1-139301-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा गांव की घटना
चार माह पहले की थी कोर्ट मैरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। घर में कमरा बंद कर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। चार माह पहले कोर्ट मैरिज कर की थी शादी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा गांव निवासी देवदास उर्फ करिया (22) ने बुधवार की शाम घर का कमरा बंद कर लकड़ी की बल्ली से रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय पत्नी गीता घर में थी। वह दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन नहीं खुला। देर शाम माता-पिता घर आए तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
जीजा रामप्रकाश ने बताया कि मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद कुशवाहा की मटौंध में गुटखा-चाय की गुमटी है। माता-पिता सुबह से अपनी दुकान चले जाते हैं। वह चार बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2022 में उसने गीता नाम की युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह शराब के नशे का आदी था।
पत्नी गीता ने बताया कि घटना के दिन शराब के नशे में घर आया था। बिना कुछ कहे सुने वह कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया। मृतक सूरत में रहकर कमाता था। दिसंबर से घर में था। उसके दो भाई भी बाहर रहकर कमाते हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी करने का मामला है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।