फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजन शराब पिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सड़क हादसा मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ददरिया गांव निवासी रामरतन का बेटा विपिन (23) का शव शनिवार की रात मटौंध थाना क्षेत्र में पचहरा गांव के पास सड़क किनारे मिला। पुलिस ने जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसकी जेब में मिली डायरी से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दुर्विजय ने बताया कि विपिन बहन की ससुराल पचपहरा गांव जा रहा था। आशंका जताई कि शराब पिलाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को गांव के बाहर फेंक दिया। हालांकि, पुलिस आरोपों को गलत बता रही है। मटौंध पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना से मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed