फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman came out of the bank pension delivery

पेंशन लेने आई महिला का बैंक के बाहर प्रसव

Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The woman came out of the bank pension delivery
प्रसूता और शिशु को ई-रिक्शे पर अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : amarujala

महामाया पेंशन योजना का पैसा लेने आई गर्भवती का बैंक के बाहर विकास भवन परिसर में ही प्रसव हो गया। विकास भवन की महिला कर्मी और आसपास की महिलाओं ने आननफानन पर्दा करके प्रसव कराया। उधर, सूचना के बाद भी 108 एंबुलेंस नहीं आई।  रिक्शे पर प्रसूता और शिशु को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के चकचटगन की 28 वर्षीय मैना पत्नी अर्जुन विकास भवन परिसर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण ब्रांच में महामाया योजना पेंशन का पैसा निकालने आई थी। इस बीच उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पति साथ में था। इससे पहले कि वह उसे अस्पताल ले जाता मैना को वहीं प्रसव हो गया। 
विज्ञापन


वहां खड़ी सरकारी जीप की आड़ लेकर विकास भवन में मौजूद महिलाओं ने प्रसव कराया। मैना ने बालिका को जन्म दिया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन देर तक एंबुलेंस नहीं आई। प्रसूता और शिशु दोनों की ही हालत गड़बड़ा गई। उन्हें तत्काल भाड़े के ई-रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed