फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The visor of the dead boy in the clinic is safe

क्लीनिक में मरे बालक का विसरा सुरक्षित

Sun, 17 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The visor of the dead boy in the clinic is safe
बांदा। शहर के छावनी चौराहा स्थित प्राइवेट चिकित्सक डा. रामऔतार गुप्ता के यहां शनिवार को इंजेक्शन लगने के बाद हुई चार वर्षीय बालक की मौत में पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र मोहन पुरवा के बबलू पुत्र लल्लू प्रजापति के भांजे राज (4) पुत्र रवि प्रजापति को बुखार होने पर परिजन उसे शनिवार को छावनी स्थित प्राइवेट क्लीनिक लाए थे। वहां डॉक्टर द्वारा उसे इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामा बबलू ने कोतवाली में डॉ. रामऔतार गुप्ता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने बताया कि घटना की जांच बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज शिवपाल यादव को सौंपी गई है। जांच होने तक डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed