{"_id":"599494044f1c1bf2158b462b","slug":"the-tricolor-wandered-over-the-anniversary-of-independence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की वर्षगांठ पर शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की वर्षगांठ पर शान से लहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नरी कार्यालय पर झंडा फहराते मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सुबह प्रभातफेरी और ध्वजारोहण से शुरू हुए जश्न देर रात तक चले। सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर पूरा दिन तिरंगा लहराया। देशभक्ति के गीत हर सड़क और गली में गूंजते रहे। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त अजय कुमार शुक्ला ने ध्वज फहराया और सलामी दी। अपर आयुक्त जीएस उपाध्याय, जेडीसी शिवकुमार मिश्र, अपर निदेशक पशुपालन एके सिंह, जेडी वीके सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने झंडारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। कलक्ट्रेट संघ ने पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए 500 कपडे़ के थैले बांटे। संघ कार्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ। विकास भवन में सीडीओ आरके सिंह ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन
मंडल जेल में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. एसआर सिंह ने ध्वज फहराया। जेलर वीएस त्रिपाठी, डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह व अमान सिंह मौजूद रहे। डीएम, उनकी धर्मपत्नी और एसपी ने बंदियों को फल बांटे। बंदी शिवप्रसाद व चंद्रप्रकाश को पोस्टर पेंटिंग में पुरस्कृत किया। गंछा रोड (निम्नीपार) स्थित आरएन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडीज में जिला न्यायाधीश भूपेंद्र सहाय ने बापू और सरस्वती की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।
विज्ञापन
प्रबंधक राजेश कुमार दुबे ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता पूर्व सांसद रामनाथ दुबे और संचालन प्राचार्य अजय पांडेय ने किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज महोखर में प्रधानाचार्य लक्ष्मीशंकर जायसवाल ने ध्वज फहराया। एडीएम कलक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी सहित रेडक्रास सचिव बाबूलाल गुप्त, प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह भी मौजूद रहे।