फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The tricolor kept on waving with Ramnaam flags

रामनाम परचमों के साथ लहराते रहे तिंरगा

Sun, 10 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The tricolor kept on waving with Ramnaam flags
अतर्रा में राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी। - फोटो : BANDA
अतर्रा/नरैनी/बबेरू/तिंदवारी। ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी पर्व जश्न और जोश के साथ मनाया गया। रामनाम लिखे परचमों के साथ तिरंगा झंडे भी लहराते रहे। शोभा यात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियां निकलीं।
विज्ञापन

अतर्रा में दो साल बाद रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। गौरा बाबा मंदिर से शुरू हुई यात्रा में श्रीराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रथ और घोड़े शामिल रहे। रामनाम संकीर्तन हुआ। आयोजन श्रीराम जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट ने किया।
विज्ञापन

तिंदवारी में शोभा यात्रा में जय श्रीराम के उद्घोषों के बीच बुलडोजर बाबा का भी नाम गूंजता रहा। डीजे पर युवा जमकर थिरके। राम दरबार के साथ महाराणा प्रताप की झांकी और जेसीबी भी शामिल रही। ब्लॉक परिसर में समापन हुआ। शोभा यात्रा में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, बसपा नेता जयराम सिंह बछेउरा, शोभा यात्रा अध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, राजा गुप्ता, नीलेश शिवहरे आदि मौजूद रहे।
नरैनी में महिलाओं ने झांकियां रोककर आरती उतारी। कई जगह श्रद्धालुओं ने रामभक्तों को जलपान की व्यवस्था की। विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, देवेंद्र सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह सेंगर, कमलाकांत द्विवेदी, अशोक कुशवाहा, ज्ञानेंद्र पांडे, प्रदीप त्रिपाठी, सौरभ शर्मा, अशोक कुमार सोनी, ओमप्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
बबेरू में शोभा यात्रा मढ़ीदाई मंदिर से शुरू हुई। पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल ने स्टाल लगाकर जलपान की व्यवस्था की। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल ङ्क्षसह, रामप्रकाश साहू, विजय विक्रम सिंह, विनय तिवारी, शिवविलास शर्मा, नरेंद्र अवस्थी, विनोद, श्रीराम गुप्ता, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, मीना भारती, सुनीता भारती, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। उधर, सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने प्रसाद वितरण किया। पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, इंद्रजीत यादव, अखिलेश पाल आदि सपा नेता मौजूद रहे।
खप्टिहा कलां संवाद के अनुसार कस्बा सहित पैलानी, जसपुरा, चिल्ला, पपरेंदा आदि गांवों में जुलूस निकाला गया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों पर फूलों की पखुडिय़ां व अबीर गुलाल डाला गया। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की। लक्ष्मी नारायण शुक्ला, संदीप सिंह चंदेल, प्रेम नारायण शुक्ला आदि राम भक्त मौजूद रहे।
---------------
गायत्री महायज्ञ में पूर्णाहुति
बबेरू। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ में रविवार सुबह 8 बजे से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। परिव्राजक रामसजीवन साहू ने अखंड जप की पूर्णाहूति तथा कन्या भोज, भंडारा हुआ। इस मौके पर बृजेंद्र कुमार, प्रमोद शिवहरे, दयाशंकर चौरसिया, श्रीकृष्ण गुप्ता, रामबिहारी शर्मा, मुरलीधर चौरसिया, कोदू प्रसाद, मनीष सोनी, उमा सिंह पटेल, सरला सिंह, मीना आदि उपस्थित रहे।
-----------
श्रद्धालुओं ने लेटकर की परिक्रमा
खत्री पहाड़। सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी जी खत्री पहाड़ में नवमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपनी मन्नते मांगी। पहाड़ पर विराजमान मां विध्यवासिनी के दर्शन को लेटी परिक्रमा करके श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने ज्वारा भी विसर्जित किए।

--------------

नरैनी में शोभा यात्रा में शामिल विधायक ओममणि वर्मा व अन्य।

नरैनी में शोभा यात्रा में शामिल विधायक ओममणि वर्मा व अन्य। - फोटो : BANDA

तिंदवारी में रामनवमी जुलूस में शामिल जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद। संवाद

तिंदवारी में रामनवमी जुलूस में शामिल जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद। संवाद - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed