फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The third phase of the campaign ends

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म

Thu, 15 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 15 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
The third phase of the campaign ends

बांदा। पंचायत चुनाव में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार

विज्ञापन
खत्म हो गया। शुक्रवार को 512 पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। 17 अक्तूबर (शनिवार) को वोट डाले जाएंगे। नरैनी और बिसंडा ब्लाक के 3,24,683 मतदाता वोट डालेंगे।

तीसरे चरण में नरैनी व बिसंडा ब्लाक में मतदान होगा। दोनों ब्लाकों में डीडीसी के 110 और बीडीसी के 954 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। डीडीसी में सबसे अधिक वार्ड-22 (नरैनी प्रथम) और वार्ड-23 (नरैनी द्वितीय) में 40-40 प्रत्याशी हैं।

 वार्ड-24 (नरैनी) तृतीय में 20, वार्ड-25 (नरैनी चतुर्थ) में 23 और वार्ड-26 (नरैनी पंचम) में 32 प्रत्याशी हैं। बिसंडा ब्लाक में डीडीसी के वार्ड-27 (बिसंडा प्रथम) में सबसे अधिक 38 प्रत्याशी हैं। वार्ड-28 (बिसंडा द्वितीय) में 23, वार्ड-29 (बिसंडा तृतीय) में 23 और वार्ड-30 (बिसंडा चतुर्थ) में 26 प्रत्याशी हैं।

उधर, बीडीसी के लिए नरैनी ब्लाक में 126 वार्डों के लिए 554 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। ब्लाक के 129 बीडीसी वार्डों में तीन सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बिसंडा ब्लाक में 92 वार्डों में दो बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद यहां 90 वार्डों में 400 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

नरैनी ब्लाक में 291 बूथों में 1,89,929 मतदाता वोट डालेंगे। बिसंडा ब्लाक में 211 बूथों में मतदाताओं की संख्या 1,34,754 है। शुक्रवार को बिसंडा ब्लाक की पोलिंग पार्टियां आदर्श इंटर कालेज, बिसंडा और नरैनी ब्लाक की पोलिंग पार्टियां राजकुमार इंटर कालेज से रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed